राज्य

रायपुर (खबरगली)। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम आज 3 नवंबर को रायपुर पहुंचेगी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद सीबीआई उसे छत्तीसगढ़ ला रही है। रायपुर पहुंचने के बाद सौरभ चंद्राकर को विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम के शाम करीब 4:30 से 4:50 बजे के बीच रायपुर पहुंचने की संभावना है। हालांकि, आगमन का सटीक समय आधिकारिक रूप से सुनिश्चित होने की प्रतीक्षा है। दिल्ली को