शहर

दुर्ग (खबरगली) दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भाजपा संगठन और अहिवारा क्षेत्र में शोक की लहर है।

हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा था इलाज