श्री विश्वकर्मा समाज और महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर
रायपुर (खबरगली ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत श्री विश्वकर्मा समाज एवं महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया और छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा विशेष रूप से उ
