30th district Sarangarh-Bilaigarh

रायपुर(khabargali) प्रदेश के 30वां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित भव्य सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सारंगढ़ भौगौलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जैसे बस्तर का दशहरा प्रसिद्ध है, वैसे ही सारंगढ़ का दशहरा भी प्रसिद्ध है। आज 500 करोड़ से अधिक राशि का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है। विकास के लिए कोई कमी नही आने दी जाएगी।