5 करोड़ का गांजा जब्त

कवर्धा (खबरगली)  मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तस्कर कंटेनर में गुप्त चैंबर बनाकर अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहा था। इसकी सूचना पर थाना चिल्फी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया है।