अब मात्र 1 रुपये में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

भिलाई नगर (खबरगली)  वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने आज चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है। स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने आगामी 15 जून से ‘मोतियाबिंद मुक्त वैशाली नगर’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।