छत्तीसगढ़ में भूकंप से हिली धरती

अंबिकापुर (खबरगली)  अंबिकापुर से करीब 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में शनिवार सुबह भूकंप आने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक सूचना में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 बताई गई है और इसका समय सुबह 4 बजकर 36 मिनट 27 सेकंड बताया गया है। हालांकि, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के आधिकारिक रिकॉर्ड की जांच में इस सूचना से अलग तथ्य सामने आए हैं। एनसीएस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को सुबह 4 बजकर 36 मिनट 27 सेकंड पर भूकंप जरूर दर्ज हुआ, लेकिन उसका केंद्र छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के शिमला से लगभग 40 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व में था।