बिलासपुर (खबरगली) बिलासपुर के मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर में फूड पॉइजनिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ दूषित भोजन का सेवन करने से एक साथ 40 लोग बीमार पड़ गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मुकुंदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में खाना खाने के कुछ देर बाद ही ग्रामीणों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।