छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रुपनारायण सिन्हा का निधन

बिलासपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता रुपनारायण सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। वे बिलासपुर में भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।