देर रात रेस्क्यू करने उतरे तहसीलदार खबरगली Chetan stranded in farmhouse amidst floods; Tehsildar steps in for late-night rescue hindi news latest news khabargali

बेमेतरा (खबरगली) बेमेतरा जिले में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी बीच साजा क्षेत्र के बगलेडी में खेत के बीच बने घर में एक युवक के फंसे होने की सूचना मिली। पानी बढ़ने के कारण युवक बाहर नहीं निकल पा रहा था। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम सक्रिय हुई और देर रात मोटर बोट के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। साजा तहसीलदार विनोद बंजारे और जनपद पंचायत CEO सोमनाथ एनडीआरएफ टीम के साथ मोटर बोट में सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को टॉर्च की रोशनी का सहारा लेना पड़ा। टीम ने पानी के बीच रास्ता बनाते हुए खेत में