Former Transport Minister Rajinderpal Singh Bhatia

जशपुर (khabargali) बीजेपी के तेज तर्रार नेता और बहुत ही बेबाकी से अपनी बात रखने वाले युद्धवीर सिंह जूदेव का आज सुबह दुखद निधन हो गया। दो दिन के अंदर छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बड़ी क्षति हुई है। कल यानी 19 सितंबर 2021 को पूर्व मंत्री राजिन्दर सिंह पाल के निधन के बाद आज यानी 20 सितंबर 2021 को पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से युद्धवीर सिंह जूदेव का बेंगलूरू के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह 4 बजे युद्धवीर सिंह ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।