गैस कटर के साथ रंगे हाथों पकड़ाया नकाबपोश... खबरगली Masked man caught red-handed with gas cutter after learning how to hack ATM from YouTube hindi news Kawardha news big news khabargali

कवर्धा (खबरगली) कबीरधाम जिले में पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम लूट की एक बड़ी और सुनियोजित साजिश नाकाम हो गई है। लोहारा थाना क्षेत्र में एक युवक को उस वक्त रंगे हाथों दबोचा गया, जब वह गैस कटर और ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ एटीएम को निशाना बनाने की तैयारी में था । घटना सोमवार रात की है। लोहारा पुलिस की टीम जब रूटीन गश्त पर थी, तब एटीएम के पास एक संदिग्ध हलचल दिखाई दी।