including the groom

रायगढ़ (खबरगली) रायगढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में तीन भीषण सड़क हादसों ने चार परिवारों को उम्र भर का गम दे दिया है। सबसे हृदयविदारक घटना कापू थाना क्षेत्र की है, जहां अपनी ही शादी का सामान वापस करने जा रहे एक दूल्हे की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। वहीं अन्य हादसों में एक सब्जी व्यवसायी और एक दंपती ने भी अपनी जान गंवाई है।