जनता के टैक्स की बर्बादी और बदहाली की ग्राउंड रिपोर्ट

जनता के टैक्स की बर्बादी और बदहाली की ग्राउंड रिपोर्ट

रायपुर (खबरगली ) रायपुर का हृदय स्थल कहा जाने वाला 'मरीन ड्राइव' (तेलीबांधा तालाब) आज अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है। जिस जगह को शहर की सुंदरता और नागरिकों के सुकून के लिए संवारा गया था, उसे निगम प्रशासन की लापरवाही और विज्ञापनों-ठेलों की 'पैसों की भूख' ने कचरे के ढेर में तब्दील कर दिया है। हालत यह है कि पाथवे पर कदम-कदम पर पॉलीथिन, जूठे दोने-पत्तल और बदबू आपका स्वागत करते हैं। 'स्मार्ट सिटी' का दंभ भरने वाले अधिकारियों को शायद यह नजर नहीं आता कि छोटे-छोटे डस्टबिन महज एक दिखावा बनकर रह गए हैं।