Jayawardhan Bissa

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल में प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई है. कांग्रेस ने नए पदाधिकारियों को आईटी सेल की कमान सौंपी हैं. छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है.