Lalit Das Manikpuri

वरिष्ठ पत्रकार ललित दास मानिकपुरी की व्यंग्य रचना

ख़बरगली (साहित्य डेस्क)

"मैं तो कहता हूँ महाराज अभी आप पृथ्वी पर जाना बंद ही कर दीजिए। यमलोक में लॉकडाउन कर दीजिए और सबसे पहले आप और यमलोक के सारे यमदूत जो विगत कुछ महीनों में पृथ्वी से यात्रा कर आए हैं, सब के सब क्वारेंटाइन हो जाइए।" चित्रगुप्त ने हाथ जोड़कर यमराज से कहा। "ये क्या कह रहे हो चित्रगुप्त, ऐसा कैसे हो सकता है? जिन लोगों का डेथ वारंट कट चुका है, उनको तो यमलोक लाना ही पड़ेगा। भला उनको कैसे छोड़ सकता हूँ? इससे तो पूरी व्यवस्था गड़बड़ा जाएगी।" यमराज ने कहा।