leaving a 7th-grade student with hearing loss hindi news big news khabargali

राजनांदगाव (खबरगली)  डोंगरगढ़ स्थित खालसा पब्लिक स्कूल के कक्षा 7वीं के 13 वर्षीय छात्र सार्थक सहारे को पुस्तक निकालने में थोड़ी देरी होने पर क्लास टीचर और इंचार्ज शिक्षिका ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। मारपीट इतनी भीषण थी कि छात्र के दोनों कानों को गंभीर चोट पहुंची और उसकी सुनने की क्षमता स्थायी रूप से प्रभावित हो गई।