LPG किल्लत के बीच बड़ी राहत

गांधीनगर (खबरगली) देश के कई हिस्सों में एलपीजी की संभावित किल्लत की खबरों के बीच राहत भरी खबर आई है। भारतीय गैस कैरियर जहाज नंदा देवी करीब 47,000 टन एलपीजी लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंच गया है। इस खेप के आने से घरेलू और औद्योगिक गैस आपूर्ति में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार, विशालकाय जहाज नंदा देवी वाडिनार टर्मिनल के पास समुद्र के बीच में लंगर डाले हुए है। वर्तमान में सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए इस जहाज से पूरी 47,000 टन एलपीजी को दूसरे छोटे जहाजों में ट्रांसफर किया जा रहा है।