मार्च में 2 माह का राशन एक साथ मिलेगा खबरगली Good news for ration card holders

दंतेवाड़ा (खबरगली) दंतेवाड़ा जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह फरवरी 2026 का राशन प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें वर्तमान माह मार्च 2026 में माह फरवरी एवं मार्च 2026 दोनों माह का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा।