महाकाल राखी

उज्जैन (खबरगली ) विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व इस वर्ष विशेष धार्मिक परंपराओं और अनुष्ठानों के साथ मनाया जाएगा। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर सबसे पहले भगवान महाकाल को राखी अर्पित की जाएगी। इसके बाद पुजारी परिवार की महिलाएं अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी। रक्षाबंधन के अवसर पर भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग भी लगाया जाएगा।