पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत पर मचा हंगामा

रायपुर (खबरगली) रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित जय जवान पेट्रोल पंप पर सोमवार को उस समय भारी हंगामा मच गया, जब पेट्रोल भरवाने के कुछ ही दूरी पर कई वाहन अचानक बंद हो गए। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में गिने जाने वाले तेलीबांधा में हुई इस घटना से वाहन चालकों में अफरा-तफरी फैल गई और देखते ही देखते पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।