पति-पत्नी समेत 3 लोगों को मौत के घाट उतारा

सोनीपत (खबरगली)  हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली ट्रिपल मर्डर की वारदात सामने आई। जहां टीडीआई कुंडली स्थित बीपीएल फ्लैट्स में एक व्यक्ति ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों की तेजधार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी।  इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।