रेलवे ट्रैक सेंसर

अब ट्रेनें बिजली खाएंगी नहीं बनाएंगी

नई दिल्ली (खबरगली ) रेलवे ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन की आवाज और पटरी की थरथराहट अब सिर्फ शोर या कंपन नहीं रह जाएगी। यही कंपन आने वाले समय में बिजली का स्रोत बन सकती है। रिसर्चर्स ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो भारी ट्रेन के गुजरने से रेलवे ट्रैक में पैदा होने वाली हलचल को विद्युत ऊर्जा में बदल सकती है। सबसे खास बात यह है कि इस बिजली का इस्तेमाल रेलवे ट्रैक पर लगे लो-पावर सेंसर को चलाने में किया जा सकता है। यानी जिस कंपन को अब तक ऊर्जा की बर्बादी माना जाता था, वही रेलवे की निगरानी व्यवस्था को पावर देन