Raipur Corporation Mayor reserved for general woman

प्रदेश के नगर निगमों और नगरपालिका में आरक्षण की प्रक्रिया हुई, देखें सूची

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मंगलवार को आरक्षण की प्रक्रिया की गई। छत्तीसगढ़ में कुल 14 नगर निगम में 4 निगम ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं 2 निगम एसी और 1 निगम एसटी के लिए आरक्षित हुआ है। रायपुर महापौर सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं रायपुर से सटे बिरगांव नगर निगम में भी सामान्य महिला चुनाव लड़ेगी।