अर्की (खबरगली) उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत घनागुघाट के ताल गांव निवासी एक युवक की सांस की नली में कुरकुरा फंस जाने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हेमंत शर्मा (28 वर्ष) पुत्र दीपराम शर्मा के रूप में हुई है। हेमंत शर्मा कसौली के एक निजी होटल में कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमंत शर्मा कुरकुरा खा रहा था, तभी उसका एक टुकड़ा सांस की नली में फंस गया।
- Read more about सांस नली में कुरकुरे फसा, युवक की दर्दनाक मौत
- Log in to post comments