Shri Ramotsav - Everyone's Ram

आज पूरी दुनिया राममय है, ननिहाल में भी उत्सव का माहौल - साय

रायपुर (khabargali) अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व देशभर में घर-घर में श्रीराम भक्ति की अलख जागी है। इसी क्रम में एक दैनिक समाचार पत्र के नेतृत्व में 17 जनवरी को सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में श्रीरामोत्सव-सबके राम का आयोजन किया जा रहा है। दीप प्रज्ज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीरामोत्सव-सबके राम का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।