तहसील दफ्तर में लगी भीषण आग

बलौदाबाजार (खबरगली) शहर के तहसील कार्यालय में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग तहसील परिसर में स्थित डीएसपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से लगी, जो धीरे-धीरे फैलते हुए तहसीलदार कार्यालय की दिशा में बढ़ने लगी। आग की लपटें और धुआं उठते देख इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।