टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक एवं डायरेक्टर तथा एनआईएस क्रिकेट कोच डॉ. शबाब कुरैशी

रायपुर (खबरगली ) टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 (2026) का खिताब एसएसएवी हुडको भिलाई ने अपने नाम कर लिया है। टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में एसएसएवी हुडको भिलाई ने एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल रायपुर को 20 रनों से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल में सोहम सिंह की शानदार बल्लेबाजी और विधान, साहिया तथा सृजन सोनी की बेहतरीन गेंदबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह रही।