रायपुर (खबरगली) 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा किया जा रहा है। परीक्षा से पहले सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुपों में प्रश्नपत्र की कुछ तस्वीरें वायरल होने की बात सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि जो प्रश्नपत्र 13 मार्च की रात को वायरल हुआ था, वही प्रश्नपत्र 14 मार्च को आयोजित बोर्ड परीक्षा में देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार 13 मार्च की रात लगभग 2 बजकर 41 मिनट पर एक वॉट्सऐप चैनल पर किसी महिला ने दो पन्नों पर लिखे हुए 15 सवाल भेजे। करीब 2 बजकर 44 मिनट पर इसी महिला ने आगे लिखा इसे भी देख लेना।