रायपुर (खबरगली) पिछले 23 सालों में इस बार प्रदेश में मानसून मेहरबान रहा। पिछले करीब ढाई दशक में चौथी बार सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मानसून सीजन खत्म होने के एक दिन पहले तक प्रदेश में 1195.1 मिमी पानी बरस चुका है, जो सामान्य से 5 फीसदी ज्यादा है। 30 सितंबर को मानसून सीजन खत्म हो जाएगा, लेकिन मानसून की वापसी 10 से 15 दिनों बाद होगी। मानसून सीजन खत्म होने के 5 दिनों पहले बादल जमकर बरसे। इसके कारण बस्तर, बिलासपुर व रायपुर संभाग में कई इलाके बाढ़ से घिर गए। बस्तर संभाग में तो काफी नुकसान हुआ है। 30 सालों में पहली बार गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले गए। वहीं रायपुर में महादेवघाट स्थित पूल 20 सालों में बंद रहा। रायपुर से लगे दतरेंगा, मुंड्रा व खुड़मुड़ा इलाके बाढ़ से घिरे रहे। राजधानी के कई इलाकों में भी घरों में पानी घुस गया। इस दौरान नगर निगम की कार्रवाई लचर रही। इस बार 9 जिलों में सामान्य से अधिक व बाकी जिलों में सामान्य या इससे कम बारिश हुई।
जुलाई में बिलासपुर में बादल फटने जैसी घटना, 415 मिमी बारिश
16 जुलाई को बिलासपुर में बादल फटने जैसी घटना हुई है। वहां पिछले 24 घंटे में 415 मिमी पानी बरस गया। रात में केवल दो घंटे में 276 मिमी से ज्यादा बारिश हो गई। जब एक घंटे में 100 मिमी बारिश हो जाए तो इसे बादल फटना कहते हैं। बिलासपुर में ऐसा ही हुआ था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र, द्रोणिका व ऊपरी हवा के चक्रवात जैसे तीन सिस्टम ने बिलासपुर में अतिभारी बारिश करवाया। बिलासपुर में 100 सालों से ज्यादा का रेकार्ड टूट गया था। बिलासपुर में बादल फटने जैसे घटना का असर आसपास के जिलों में भी पड़ा। वहां भी बाढ़ जैसे हालात रहे।
.....
इस बार सबसे ज्यादा बारिश वाले 5 जिले
जिले बारिश अधिक
बलरामपुर 1553.5 56%
नारायणपुर 1715.5 40%
गरियाबंद 1436.4 37%
मुंगेली 1246.3 32%
रायपुर 1322.9 29%
.....
इन 6 सालों में सबसे
ज्यादा गिरा पानी
वर्ष मानसून बारिश
2026 22 जून 1195.1
2025 28 मई 1167.0
2024 07 जून 1231.7
2013 09 जून 1229.0
2012 18 जून 1230.7
2011 17 जून 1212.2
....
23 सालों में मानसून
की दस्तक व बारिश
वर्ष तारीख कुल बारिश
2026 22 जून 1195.1
2025 28 मई 1167.0
2024 07 जून 1231.7
2023 21 जून 1050.3
2022 18 जून 1071.5
2021 11 जून 1107.7
2020 12 जून 1101.0
2019 22 जून 1095.0
2018 26 जून 1005.0
2017 21 जून 842.9
2016 17 जून 1112.1
2015 14 जून 959.6
2014 19 जून 1129.9
2013 09 जून 1229.0
2012 18 जून 1230.7
2011 17 जून 1212.2
2010 17 जून 1060.6
2009 27 जून 890.0
2008 12 जून 892.8
2007 24 जून 1014.5
2006 24 जून 960.9
(वर्षा मिमी में, मौसम विभाग के अनुसार)
- Log in to post comments
