15 दिनों में होगी मानसून की वापसी खबरगली Highest monsoon season rainfall in 23 years—1

रायपुर (खबरगली) पिछले 23 सालों में इस बार प्रदेश में मानसून मेहरबान रहा। पिछले करीब ढाई दशक में चौथी बार सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मानसून सीजन खत्म होने के एक दिन पहले तक प्रदेश में 1195.1 मिमी पानी बरस चुका है, जो सामान्य से 5 फीसदी ज्यादा है। 30 सितंबर को मानसून सीजन खत्म हो जाएगा, लेकिन मानसून की वापसी 10 से 15 दिनों बाद होगी। मानसून सीजन खत्म होने के 5 दिनों पहले बादल जमकर बरसे। इसके कारण बस्तर, बिलासपुर व रायपुर संभाग में कई इलाके बाढ़ से घिर गए। बस्तर संभाग में तो काफी नुकसान हुआ है। 30 सालों में पहली बार गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले गए। वहीं रायपुर में महादेवघाट स्