"अदा मिसेस इन्डिया" दीपा मेश्राम को मिला "अतुल्य नारी शक्ति सम्मान 2022"

Ada Mrs India, Deepa Meshram, Incredible Nari Shakti Samman 2022, Governor Ms. Anusuiya Uikey", Gunjanas Event, Bhilai, Chhattisgarh, Khabargali

राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के करकमलों से हुआ सम्मान

भिलाई (khabargali) राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके द्वारा भिलाई की दीपा मेश्राम "अदा मिसेस इन्डिया" को सौंदर्य प्रतियोगिता,समाज सेवा, कथक नृत्यांगना एवं भील जनजाति के उत्थान हेतु उल्लेखनीय कार्यो के लिए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर "अतुल्य नारी शक्ति सम्मान 2022" दिया गया। आयोजन में महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, आई पी मिश्रा, क्षितिज चंद्राकर ,नीरज पॉल (मेयर), संतोष रूंगटा मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि गुंजनस आयोजन द्वारा गुंजन चंदेल ने संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट आर 1 के प्रांगण में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

Category