डौंडीलोहारा (खबरगली) शासकीय आईटीआई डौंडीलोहारा में प्रशिक्षण के दौरान एक दर्दनाक हादसे में छात्र टोकेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। मशीन की चपेट में आने से छात्र के एक हाथ की तीन और दूसरे हाथ की दो उंगलियां कट गईं।
पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संस्थान का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
परिषद का आरोप है कि प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों से रोजाना आठ घंटे मजदूरी कराई जाती है। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य राजेश कुर्रे को हटाने, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और घायल छात्र के मुफ्त इलाज की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Category
- Log in to post comments