रायपुर (खबरगली) तेलीबांधा के रिंग रोड नंबर-1 पर स्थित श्री अनंत साईं हॉस्पिटल पर आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दुरुपयोग का मामला स्वास्थ्य विभाग की जांच में उजागर हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय जांच दल ने 30 सितंबर को अचानक निरीक्षण किया। जांच रिपोर्ट आने के बाद राज्य नोडल एजेंसी ने अस्पताल को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है।
रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमिताएं सामने आई
जांच दल की रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। दल ने दूरभाष के जरिए 11 मरीजों से संपर्क किया। इनमें से छह मरीजों—रामप्रसाद, दुलना यादव, मंगमोती चौहान, रघुनाथ विशाल, नेत्रन्द सिदार और कंवर सिंह ने बताया कि उन्हें अलग-अलग समूहों में एजेंट बस में बैठाकर अस्पताल लाया गया। तीन मरीजों ने एजेंट का नाम धनिराम यादव बताया। यह खुलासा योजना के तहत ‘मरीज सप्लाई’ का संकेत देता है।
- Log in to post comments
