बकाया बिजली बिल भरने के लिए 3 महीने और मिलेगी मोहलत, उपभोक्ताओं को सरचार्ज में10% छूट

Consumers will get a three-month extension to pay outstanding electricity bills and a 10% waiver on surcharges. Hindi news latest news khabargali

रायपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ सरकार ने बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए अब उपभोक्ताओं को तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल लंबे समय से बकाया है, वे यदि अगले तीन महीने के भीतर अपना बकाया बिल जमा कर देते हैं, तो उनसे किसी भी प्रकार का सरचार्ज (लेट पेमेंट सरचार्ज) नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

Category