भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाई समेत 3 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

 भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाई समेत 3 की मौत,  एक गंभीर रूप से घायल खबरगली Three people, including two brothers, died in a horrific road accident, one seriously injured. Raipur chhattisgarh hindi news big news khabargali

रायपुर (खबरगली) रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो सगे भाईयों समेत 3 की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि, हादसा आरंग थाना क्षेत्र में आरंग नदी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार टाटा विस्टा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

जिससे की मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में चार युवक सवार थे। बताया गया कि, कार काफी तेज गति से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित हो गया जिस वजह से ये हादसा हुआ है। वहीं तीनों मृतकों की पहचान हर्ष देवांगन,राहुल देवांगन और थानू सतनामी के रुप में हुई है, जबकि मिथलेश धीवर गंभीर घायल है।

सभी की उम्र 20 से 22 साल बताई जा रही है। जो की आरंग के रहने वाले था। फिलहाल आरंग पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

Category