BREAKING: चार राज्यों का अपडेट चुनावी परिणाम... कौन सा मंत्री आगे कौन पीछे..यहां जानें

BJP has a big lead in counting of votes of 4 states including Chhattisgarh, Madhya Pradesh and Rajasthan, Exit Polls, Assembly Elections 2023, Khabargali

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान समेत 4 राज्यों के वोटों की गिनती में भाजपा को बड़ी बढ़त मिली है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा रुझानों में बहुमत हासिल कर चुकी है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के मुकाबले भाजपा कहीं आगे चल रही है। इस तरह एग्जिट पोल्स को भी भाजपा की सफलता ने गलत साबित किया है। किसी भी एग्जिट पोल ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को बढ़त नहीं दिखाई थी, लेकिन अब वह यहां बहुमत के आंकड़े के करीब दिख रही है।

रायपुर बीजेपी दफ्तर में खुशी का माहौल है। चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक बीजेपी 55 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस 32 सीटों में, इसके अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP), कम्युनिस्ट पार्टी और बहुजन समाज पार्टी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य के खाते में 2 सीटें जाती दिखाई दे रही है। वहीं मध्यप्रदेश में भाजपा 161 सीट और कांग्रेस 66 सीट में आगे है, वहीं अन्य को एक सीट मिलती दिखाई दे रही है। राजस्थान में भाजपा 115, कांग्रेस 68 और अन्य 1 सीट पर बढ़त पर है। तेलंगाना में भाजपा 9, कांग्रेस 66, बीआरएस 39 और Aimim को 5 सीट मिलती दिखाई दे रही है। फ़िलहाल मतगणना जारी है।

भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के 13 में से नौ मंत्री शुरुआती दौर की गिनती के बाद से पीछे चल रहे हैं। वहीँ सीएम भूपेश बघेल 5 हजार वोटों से आगे चल रहे है। रायगढ़ में ओपी चौधरी 35000 से लीड कर रहे हैं।पूर्व सीएम रमन सिंह ने राजनांदगाव, प्रबोध मिंज ने लुंड्रा और इंद्र कुमार साहू ने अभनपुर से जीत दर्ज की है।

जानिए छत्तीसगढ़ के मंत्रियों की वर्तमान स्थिति...

टीएस सिंहदेव- 8169 वोट से पीछे

ताम्रध्वज साहू- 8941 वोट से पीछे

अमरजीत भगत-8000 वोट से पीछे

गुरू रूद्र कुमार-5300 वोट से पीछे

शिवकुमार डहरिया- 5000 वोट से पीछे

जयसिंह अग्रवाल - 13000 वोट से पीछे

कवासी लखमा - 940 वोट से आगे

चरणदास महंत-1200 वोट आगे

मोहन मरकाम-11193 वोट से पीछे

उमेश पटेल- 8934 वोट से आगे

रविंद्र चौबे- 4104 वोट से पीछे

मध्यप्रदेश बीजेपी के दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए है। निवास से वे प्रत्याशी थे। कांग्रेस के चेन सिंह बरकड़े ने उन्हें भारी अंतर से हरा दिया है।

जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा किया: रमन

इसी बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। प्रदेश में चल रहे रूझान पर उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है, भूपेश बघेल की बातों पर भरोसा नहीं किया। प्रथम चरण के रुझान में ये स्पष्ट दिख रहा है। निश्चित रूप से भाजपा सरकार बनाएगी।