चीन की हे बिंग जियाओ को हराकर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में जीत लिया कांस्य पदक

Khabargali

टोक्यो(khabargali)। चीन की हे बिंग जियाओ को हराकर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है।

पहले गेम में जियाओ को सिंधु ने 21-13 से हराया। दूसरे गेम में दोनों की बीच कड़ा मुक़ाबला हुआ लेकिन अपनी प्रतिद्वंद्वी पर सिंधु भारी पड़ीं और उन्होंने यह गेम 21-15 से जीत कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसके साथ ही भारत की झोली में टोक्यो ओलंपिक में दो पदक हो गए हैं। इससे पहले वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीत कर मीराबाई चानू ने टोक्यो में भारत के पदकों का खाता खोला था।

सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में सिंधु को वर्ल्ड नंबर-1 ताई जू यिंग के ख़िलाफ़ हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं क्वार्टरफ़ाइनल में सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को हराकर सेमी फ़ाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

Khabargali

दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

सिंधु ने रियो ओलंपिक में भी रजत पदक जीता था. टोक्यो में कांस्य जीत कर वो भारत की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिसने ओलंपिक खेलों के व्यक्तिगत स्पर्धा में दो पदक हासिल किए हैं.

Category

Other News