छत्तीसगढ़ के युवा क्रिकेटर आयुष पांडे का INDIA A टीम में हुआ चयन, शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

Chhattisgarh's young cricketer Ayush Pandey has been selected in the India A team and rewarded for his impressive performance. hindi news raipur khabargali

रायपुर (खबरगली) राज्य के युवा बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन भारत ‘ए’ टीम में श्रीलंका दौरे के लिए किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका में आयोजित होने वाले मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत ‘ए’ टीम की घोषणा की है, जिसमें छत्तीसगढ़ के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज को भी मौका मिला है।

बता दें कि आयुष के चयन की खबर सामने आते ही प्रदेश के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारत ‘ए’ टीम के रूप में मिला है। क्रिकेट विशेषज्ञ इसे उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा अवसर मान रहे हैं।

घरेलू क्रिकेट में लगातार किया प्रभावित

22 वर्षीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे पिछले कुछ वर्षों से घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में उनकी बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक खेले गए 19 मैचों की 34 पारियों में उन्होंने 1430 रन बनाए हैं। उनका औसत 47.66 का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 211 रन है, जो उनकी लंबी और बड़ी पारियां खेलने की क्षमता को दर्शाता है।

Category