छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में फैली सनसनी

Four members of a family die in Chhattisgarh, sparking panic in the area

दुर्ग (खबरगली) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। विजय अग्रवाल सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और छत्तीसगढ़ मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है।

पति-पत्नी ने लगाई फांसी, बच्चों को दिया जहर

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति और पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि अपने दो मासूम बच्चों को पहले जहर दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

मौके पर पहुंचे एसएसपी, FSL टीम कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही विजय अग्रवाल सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और सबूत जुटाने का काम कर रही है। पुलिस ने पूरे घर को जांच के दायरे में लेकर हर पहलू से पड़ताल शुरू कर दी है।

घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जो इस मामले की जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। घरेलू विवाद को इस सामूहिक आत्महत्या की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
 

Category