छत्तीसगढ़ में मानसून होगा और एक्टिव, अगले 7 दिनों तक बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

Monsoon to intensify in Chhattisgarh; alert issued for rain and lightning over the next 7 days. Hindi news latest Hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से में मानसून पहुंच चुका है, जबकि अगले 3 से 4 दिनों में इसके शेष क्षेत्रों को भी कवर करने की संभावना है।

 मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को रायगढ़ सहित कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।

मानसून अब तक रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर समेत 18 से अधिक जिलों में दस्तक दे चुका है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है, जिससे कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती

है।

 

Category