रायपुर (खबरगली) भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज के सभी तीन मैच मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को खेले जाने हैं। इन मैचों के लिए सोमवार शाम 4 बजे से टिकटों की बुकिंग Ticketgenie मोबाइल ऐप में शुरू हो गई। महिला सीरीज के लिए उतना उत्साह लोगों में देखने को नहीं मिल रहा, जितना भारतीय पुरुष टीम के लिए रहा। क्योंकि, शाम 4 बजे से शुरू हुई बिक्री में देर रात तक टिकटों की बुकिंग सस्ती टिकट होने के बाद काफी धीमी रही और सभी श्रेणियों के टिकट शेष है।
250 में एक कॉम्बों में बुकिंग का भी मौका
एक टिकट लेने पर दर्शकों को 250 रुपए कीमत देनी होगी। वहीं, ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को आकर्षित करने के लिए सीएससीएस ने इस बार कॉम्बो बुकिंग की शुरुआत की है। एक साथ 4 टिकटों को दर्शक कॉम्बो के रूप में 600 रुपए में खरीद सकता है। वहीं, वीआईपी टिकटों के रेट 2000 रुपए से शुरू हैं। एक आईडी से 6 टिकट खरीदे जा सकते हैं।
ई टिकट से स्टेडियम में प्रवेश
बुकिंग कराने वाले दर्शकों को ई-टिकट प्रदान की जाएगी, जिसमें क्यूआर कोड रहेगा। क्यूआर कोड स्कैन कर स्टेडियम में दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए स्टेडियम के प्रवेश गेट में वाई फाई की व्यवस्था रहेगी, जिससे नेटवर्क दिक्कत के कारण किसी भी दर्शकों अंदर प्रवेश लेने में दिक्कत न आने पाए।
ऐसे रहेंगे टिकटों के रेट
जनरल कैटेगरी (लोअर स्टैंड 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9)
सिंगल टिकट : 250 रुपए
सीजन टिकट (एक साथ तीनों मैचों के ): 499 रुपए
कॉम्बो टिकट-2 पर्सन एक मैच: 350 रुपए
कॉम्बो टिकट: 4 पर्सन, एक मैच: 600 रुपए
वीआईपी स्टैंड के टिकटों के रेट
प्लेटनियम स्टैंड- 3500 रुपए
गोल्ड स्टैंड- 2500 रुपए
सिल्वर स्टैंड-2000 रुपए
कारपोरेट बॉक्स- 3500 रुपए प्रति सीट
- Log in to post comments
