रायपुर (खबरगली) जेवर खरीदने के नाम पर एक सर्राफा कारोबारी से एक करोड़ से अधिक की ठगी हो गई दो महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पहुंची और उनसे जेवर लेकर चली गई। इसके भुगतान के लिए चेक दिया, लेकिन बाद में चेक बाउंस हो गया। इसकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। एक महिला को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक रिखब बरडिया की विधी ज्वेलर्स एंड बुलियन के नाम से सदर बाजार में दुकान है। उनके दुकान में किरण साहू और योगिता पहुंची। खुद को नगर निगम आवास विभाग में काम करना बताई। उसने सोने चांदी और हीरे के जेवरात लिए, जिसके बदले में उन्हें सोने का बिस्कुट 250 ग्राम व 7 लाख कैश रकम कुल 37 लाख दिया, जिसे काटने के बाद उसका 15 लाख बकाया था। फिर इसके दो दिन बाद वह फिर दुकान पहुंची। इस बार वह सोने चांदी और हीरे के जेवरात कुल 1.73 करोड़ का समान लिया और बोली कि वह इसके बदले भी सोने का बिस्किट लाकर देगी।
उस समय उसने 1 करोड़ 88 लाख 37 हजार 630 के भुगतान के लिए एचडीएफसी बैंक के दो चेक दिए थे। बाद में दोनों चेक बाउंस हो गए। किरण ने दुकानदार का फोन उठाना भी बंद कर दिया उसकी तलाश में दुकानदार किरण के घर पहुंचा तो उसके पति ने भी बताया कि वह कई लोगों से इसी तरह की ठगी कर चुकी है। कारोबारी ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ ठगी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद सोमवार देर रात किरण को हिरासत में ले लिया गया। दूसरी महिला फरार है।
- Log in to post comments
