मनेन्द्रगढ़ (खबरगली) छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। तेज गति से दौड़ रहे वाहन ने भीषण हादसे को जन्म दिया, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी है।
निर्माण कार्य में लगी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामले में पूर्व विधायक समेत कांग्रेस नेताओं ने थाने में कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बारात से लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई। दोनों सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
शादी से लौटने के दौरान हादसा
शादी में शामिल होने गए दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कार से बैकुंठपुर में शादी में शामिल होने गए थे। यहां लौटने के दौरान उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। कार बीच सड़क में पलट गई। हादसे में चिरमिरी के डोमनहिल निवासी युवकों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना बैकुंठपुर के चेर ग्राम में हुई है। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय आर्यन सोनवानी और 23 वर्षीय कुलदीप सिंह की मौत हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
निर्माण कार्य में लगी गाड़ी ने मारी टक्कर
मामले में पुलिस ने मृतकों के शव पंचानामा कर पोस्टरमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मनेंद्रगढ़ से लगे ग्राम पंचायत परसगढ़ी में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में लगी डी वी प्रोजेक्ट लिमिटेड की गाड़ी से टक्कर के कारण हादसा हुआ है। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो के साथ कांग्रेस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर उक्त कंपनी के खिलाफ शिकायत दी।
- Log in to post comments