दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने झोंकी अपनी ताकत

Vikas upadhyai, delhi election khabargali

दिल्ली के बादली विधानसभा के प्रभारी विकास उपाध्याय ने प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में निकाली बाइक रैली

Image removed.

विकास उपाध्याय के साथ साउथ फिल्मों की अभिनेत्री खुश्बू ने भी प्रत्याशी देवेंद्र के लिए किया प्रचार

नई दिल्ली (khabargali) रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय इन दिनों दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। गौरतलब हैं कि विधायक विकास उपाध्याय को AICC द्वारा दिल्ली के बादली विधानसभा के चुनाव संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन में विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा बाइक रैली निकाली गई, इस बाइक रैली में साउथ फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री खुश्बू ने भी प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में वोट करने की क्षेत्रवासियों से अपील की।

बाइक रैली में बादली विधानसभा के युवा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में नारे लगाते हुए जोशीला प्रचार किया। छत्तीसगढ़ के विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली के बादली विधानसभा में चुनावीं प्रचार के आखिरी दिन हम सभी ने पूरी ताकत झोंक दी हैं, जहाँ एक तरफ बाइक रैली निकाली गई वहीं दूसरी तरफ महिला कार्यकर्ताओं द्वारा डोर-टू-डोर जाकर प्रत्याशी देवेंद्र यादव जी को पंजा छाप में बटन दबाकर अपना आशीर्वाद देने की अपील की। बादली विधानसभा के प्रत्याशी देवेंद्र यादव को भी क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा हैं जिससे इस बार उनकी जीत सुनिश्चित हैं।

Image removed.Image removed.