डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब चढ़ाई-उतराई के लिए अलग रूट

Major changes in the Maa Bamleshwari Darshan system in Dongargarh, now separate routes for climbing and descending cg news hindi news khabargali

डोंगरगढ़ (खबरगली) मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और भीड़ के दौरान होने वाली असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अब चढऩे और उतरने के लिए अलग-अलग मार्ग तय कर दिए हैं।

नई व्यवस्था के अनुसार भक्त अब दर्शन के लिए क्षीरपानी की ओर से सीढिय़ों के माध्यम से ऊपर मंदिर तक पहुंचेंगे। वहीं दर्शन के बाद नीचे उतरने के लिए पीछे की ओर स्थित मोटल साइड से अलग सीढिय़ों का उपयोग करेंगे। इस तरह मंदिर जाने और वापस आने के रास्ते पूरी तरह अलग कर दिए गए हैं।

अब तक श्रद्धालुओं को एक ही मार्ग से ऊपर चढऩा और नीचे उतरना पड़ता था। जिससे विशेषकर नवरात्र के दौरान भीड़भाड़ के समय काफी परेशानी होती थी। कई बार भीड़ के कारण जाम जैसी स्थिति बन जाती थी और श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ता था। प्रशासन का मानना है कि नई व्यवस्था से भीड़ प्रबंधन में सुधार होगा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम दर्शन का लाभ मिलेगा।
 

Category