दुर्ग में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले

Major accident in Durg, 4 members of the same family burnt alive in cylinder blast hindi News latest News khabargali

दुर्ग (खबरगली) दुर्ग जिले के कुम्हारी में सिलेंडर के फटने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हंसते-खेलते परिवार के चार लोग जिंदा जल गए। मृतको में 2 महिला एक पुरुष और डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। इधर इलाके में जोरदार धमाके से लोग सहम उठे। मौके पर पुलिस अधिकारी और दमकल दल पहुंचा।

पूरे घर में फैली आग 

जानकारी के अनुसार सिलेंडर लीक होने की वजह से गैस पूरे घर में फैल गई थी, जिसके चलते बड़ा हादसा हो गया। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक एक तेज धमाका हुआ और घर से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। 

सिलेंडर फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग ने पूरे मकान को घेर लिया। अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं मिला।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। मकान के अंदर से कुल चार शव निकाले गए हैं। इसमें तीन वयस्क (बड़े) और एक करीब डेढ़ साल की बच्ची है। ऐसी आशंका है कि सिलेंडर लीक होने की वजह से गैस पूरे घर में फैल गई थी, जिससे धमाका इतना घातक हुआ। पुलिस ने मृतकों के नाम की पहचान कर

ली है।

 

Category