दुर्ग में बढ़ाया गया लॉकडाऊन, प्रशासन ने की चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधियो के साथ बैठक

Lockdown-khabargali

दुर्ग(khabargali)। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुर्ग में लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है।पहले आदेश के अनुसार दुर्ग जिला प्रशासन ने 6 से 14 अप्रैल शाम तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। जिसके बाद आज जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार दुर्ग में लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

प्रशासन की हुई थी बैठक

बता दें कि आज प्रशासन की चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिसमें ये तय हुआ कि दुर्ग जिले में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। इस संबंध में कलेक्टर ने फैसला लिया। थोड़ी देर में प्रशासन की ओर से पूरी गाइडलाइन जारी होगी। आज चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के साथ प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात की। लंबी चर्चा हुई। कोराेना मरीजों के आंकड़ों पर भी बात हुई।