हटाए गए पांच जिलाध्यक्षाें को मिला भाजपा कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य का स्थान

State BJP organization, General Secretary Kedar Kashyap Khairagarh by-election, Chhattisgarh, Khabargali

खैरागढ़ उपचुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले भाजपा के पांच निलंबित

रायपुर(khabargali) प्रदेश भाजपा संगठन ने जिला 8 जिलाध्यक्षों काे बाहर का रास्ता दिखाया है, उसमें से पांच को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसका आदेश आज प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने जारी किया है। इसी के साथ दाे कार्यकर्ताओं काे में वापस लेने और एक काे निलंबित करने के साथ एक कार्यकर्ता काे नाेटिस भी जारी किया गया है। भाजपा संगठन ने मंगलवार को 8 जिलाध्यक्षों को बदलने के साथ ही पांच नए जिलों के अध्यक्ष भी नियुक्ति किए थे। अब संगठन ने पदों से मुक्त किए गए पांच जिलाध्यक्षों रायपुर शहर के श्रीचंद सुंदरानी, भिलाई के वीरेंद्र साहू, नारायणपुर के बृजमोहन देवांगन, सुकमा के हुंगाराम मरकाम, जशपुर के रोहित कुमार साय को प्रदेश संगठन का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्ति किया है।

इसी के साथ भिलाई की अनिता अग्रवाल और सत्यनारायण अग्रवाल को उनके आग्रह पर पार्टी में वापस प्रवेश दिया है।

इन पर हुई कार्रवाई

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने जिनको अपना प्रत्याशी बनाया था, उसके खिलाफ पार्टी के कई लोगों ने काम किया था। उनको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तभी शिकायत कर दी थी, लेकिन अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। लेकिन अब नए अध्यक्ष अरूण साव ने इन पर कार्रवाई की है। श्री साव के निर्देश पर रावल कोचर, लोकेश्वरी जंघेल, राकेश ठाकुर, केशव साहू, रामा साहू को पार्टी से निलंबित किया गया है। इसी के साथ सक्ती के संजय कश्यप को वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में मंडल महामंत्री के साथ हाथापाई करने और पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कुम्हारी मंडल युवा मोर्चा की कार्यकारिणी को भी भंग करने का आदेश जारी किया गया है।

Category