IGKV में लीक हुए पेपर की परीक्षाएं शुरु, तीन विषयों की परीक्षा की गई थी निरस्त

Exams for the leaked papers have commenced at IGKV; the examinations for three subjects had previously been cancelled. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली)  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लीक हुए पेपर की परीक्षा शुरु हो गई है। सोमवार को बीएससी एग्रीकल्चर सेकेंड ईयर के एंटोमोलॉजी यानी कीट विज्ञान की परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय में तीन पेपर लीक हुए हैं। उन परीक्षाओं को रद्द करते हुए परीक्षा की नई तिथि घोषित की गई थी। पहले पेपर की परीक्षा सोमवार को हुई। 

अब दो दिन लगातार पेपर का आयोजन 

इसके बाद अब दो दिन लगातार पेपर का आयोजन किया जाएगा। खासबात यह है कि परीक्षा की गोपनीयता के लिए पेपर लीक होने के बाद अब परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र ईमेल के जरिए कॉलेजों में भेजी जा रही है। जानकारी के अनुसार, बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष का प्लांट पैथोलॉजी का पेपर, फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स का पेपर, कीट विज्ञान का पेपर भी सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर लीक हो गया था। इनकी परीक्षा फिर से आयोजित हो रही है।

तीन पेपर हुए थे सोशल मीडिया पर लीक

जानकारी के अनुसार बीएससी एग्रीकल्चर के प्लांट पैथोलॉजी, फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स और एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) के प्रश्नपत्र सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर लीक हो गए थे। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने इन तीनों विषयों की परीक्षाएं निरस्त कर दी थीं। अब विद्यार्थियों को इन तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा देनी होगी। सोमवार को एंटोमोलॉजी का पेपर हो चुका है, जबकि शेष दो विषयों की परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार अगले दो दिनों में आयोजित की जाएंगी।

विद्यार्थियों को दोबारा देना पड़ रहा एग्जाम

पेपर लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त किए जाने के बाद विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा में शामिल होना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से नई तारीखों के अनुसार परीक्षा आयोजित की जा रही है, ताकि प्रभावित विषयों की प्रक्रिया पूरी की जा सके। वहीं, प्रश्नपत्र लीक होने की घटना के बाद विश्वविद्यालय के सामने परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने की चुनौती भी है। इसी को देखते हुए प्रश्नपत्र भेजने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।

Category